सरदारपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 20 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार Dhar News Today.
सरदारपुर में 20 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
धार: सरदारपुर थाना पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
थाना प्रभारी अनिल यादव ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देशन में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार वारंटी अकरम पिता नागर सिंह, निवासी होला तलाई (हाल मुकाम ग्राम टांडाखेड़ा), क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
20 वर्षों से था फरार
आरोपी पिछले दो दशकों से पुलिस की पकड़ से दूर था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को यह सफलता मिली है।
टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नवल सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक गज्जू लाल बसुनिया, आरक्षक विजेंद्र डामोर तथा सैनिक राजू सिंह पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join the conversation