खेत में पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी Dhar News

धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र में खेत में पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

खेत में पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी



धार जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेडगांव मार्ग स्थित ग्राम बड़वेली के पास एक खेत में आम के पेड़ के नीचे लगभग 35 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतक की पहचान ग्राम बरसखेड़ी निवासी जितेंद्र कटारा के रूप में हुई है। मौके पर युवक की बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक खेत में अकेला मिला था। घटनास्थल से कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।